Big breaking- किडनी की ​हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

कोरबा। शहर के निगरानी बदमाश अमित सोनी उर्फ किडनी की हत्या के मामले में पुलिस ने डॉग बाघा की मदद से हत्या के संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया है।

कोरबा पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस डॉग स्क्वार्ड के साथ घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस के खोजी डॉग बाघा ने घटना स्थल पर मौजूद पैरों के निशान को सुंघकर सीधे उस घर में गया जहां मृतक की साली और सास रहती थी।

उक्त ट्रेंड डॉग ने अपनी ड्यूटी पूरी करते हुए सीधे मृतक की साली पर भौंकने लगा और उसके ऊपर चढ़ गया, इसके बाद आरोपियां सहम गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुंडा निगरानी बदमाश खरमोरा अटल आवास निवासी 28 वर्षीय अमित सोनी उर्फ किडनी नामक युवक की डंडे से पीटकर की गई थी।

मृतक के शरीर पर चोंट के गंभीर निशान थे, मृतक की साली और सास से पूछताछ में पता चला है कि मृतक (जीजा) अपनी साली पर बुरी नजर रखता था। संभवतः इसलिए उसकी हत्या की गई। कोरोबा पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *