Breaking: रायपुर-बिलासपुर कई स्टील कारोबारी के ठिकानों में आयकर विभाग की दबिश

रायपुर/बिलासपुर। शहर के स्टील कारोबारी के बिलासपुर और रायपुर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। कारोबारी के स्वर्ण
और तमाम कार्यालयों पर आयकर विभाग के अधिकारियों का दल मौजूद है।

आईटी की कई टीमें रवि सिंघल के मकान से लेकर उनके कार्यालय और स्टील प्लांट में मौजूद है। इनके खिलाफ बोगस बिलिंग समेत तमाम मामलों पर आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह मामला छत्तीसगढ़ के अलावा कई दूसरे
राज्यों से जुड़ा हुआ है। आयकर विभाग की टीम लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है की कोयला संबंधित मामले को लेकर आयकर विभाग की यह रेड पड़ी है। विस्तृत विवरण आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *