Breaking-छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के यहां आयकर का छापा,रायपुर के चौबे कॉलोनी और शंकर नगर में आईटी की दबिश

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार और कोरबा के व्यापारी भगवान दास अग्रवाल के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है।बिलासपुर से पहुंची आयकर की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

मंत्री के रिश्तेदार भगवान दास अग्रवाल अनूप चंद त्रिलोक चंद ज्वेलर्स के संचालक हैं। छत्तीसगढ़ सेल्स के नाम से कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। बता दें कि व्यवसायी भगवान दास अग्रवाल के पास कई ब्रांडेड कम्पनियों की फेंचाइजी है।

रायपुर में रायपुर के चौबे कॉलोनी और शंकर नगर में भी आईटी की रेड

रायपुर में रायपुर के चौबे कॉलोनी में आईटी की टीम रवि सिंघल के घर पर छापा मारा है। बता दें कि रवि सिंघल रायगढ़ के स्कॉई अलॉज के मालिक हैं।

इसके अलावा शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट, सुमित कोल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आईटी ने की छापामार कार्रवाई जारी है। वहीं कॉलोनी में अन्य लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *