Breaking- मारो नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा, 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस की जीत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के लिए जारी मतगणना के बीच पहले परिणाम में मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है।

मारो नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं चार वार्डों में बीजेपी और एक में मामला बराबर पर अटका है। वहीं बेमेतरा नगर पालिका उपचुनाव की तो वार्ड क्रमांक 11 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस के राजू साहू ने एकतरफा जीत दर्ज की है। थान खम्हरिया नगर पंचायत में एक वार्ड पार्षद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *