Breaking-ओमिक्रान ने लगाया प्रदेश में नाईट कर्फ्यू, समय रात 11 से सुबह 5 बजे तक

सावधानी रहे, सावधानी में ही सुरक्षा है। आप सहयोग करें, ताकि तीसरी लहर से बच सकें।

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लौट आया है। सरकार ने बीते 17 नवंबर से ही नाइट कर्फ्यू खत्म किया था, लेकिन अब एक महीने बाद ही ओमिक्रान की दस्तक के कारण वापस नाइट कर्फ्यू पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जनता के नाम संदेश में इसकी घोषणा की।

शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई महीनों बाद कोविड के तीस नए प्रकरण सामने आए हैं। इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि मध्यप्रदेश में भी ओमिक्रान वायरस के केस जल्द ही आ जाए। यदि पूरी दुनिया का अनुभव देखे, तो ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलता है। ये सही समय है कि जब जब सचेत हो जाए। कोविड की तीसरी लहर को आने से रोके। तेजी से संक्रमण न फैले, इसके लिए हर आवश्यक उपाय करें।

शिवराज ने कहा, स्कूल में बच्चे पचास प्रतिशत की संख्या में ही जाएंगे। एक फैसला और कर रहे हैं कि रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। यदि जरूर पड़ी, तो कुछ और उपाय भी करेंगे। यदि कोरोना का कोई केस आता है, तो घर में आइसोलेट करें। नहीं तो उन्हें अस्पताल में ही भर्ती करना चाहिए। ताकि, परिजन संक्रमण से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *