IASरोहित व्यास के समर्थन में सामने आया करणी सेना, राज्य प्रमुख आलोक सिंह ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

मुंगेली। IAS रोहित व्यास को जिला पंचायत सदस्य द्वारा चप्पल मारने की कोशिश के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुंगेली के अधिकारियों – कर्मचारियों की बैठक के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, वहीं राजधानी में IAS एसोसिएशन ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री,पंचायत मंत्री और मुख्य सचिव से करते हुए संबंधित महिला के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा करणी सेना ने भी मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

करणी सेना ने की घटना की निंदा

करणी सेना राज्य प्रमुख आलोक सिंह परिहार ने इस मामले पर amrittimes.com से चर्चा करते हुए बताया कि इस घटना को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों की आपस में चर्चा के बाद मामले की शिकायत मुख्यमंत्री,पंचायत मंत्री से भी की जावेगी। यह घटना निंदनीय है और आरोपी महिला के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

करणी सेना द्वारा पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है अगर दोषियों को किसी भी सरंक्षण पर करणी सेना द्वारा सड़क पर उतर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *