लोरमी थाना अंतर्गत चेचानडीह में हो रहा बेखौफ जुआं, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

कोटा,मुंगेली से अनेको बार पकड़ाए हुए है नालदार

मुंगेली। मुंगेली जिले में लोरमी क्षेत्र जो अधिकांश फॉरेस्ट बेल्ट से लगे होने के कारण भी प्रायः हर समय आपराधिक घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहा है। जब पूरा देश भयावह महामारी कोरोना से जूझ रहा था तब भी यहाँ के शासकीय भवनों में खुलेआम जुआं का होते रहने से पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही थी। अनेको अपराधों के लिए शुमार मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में चेचानडीह गांव में इन दिनों सुनियोजित ढंग से कोटा,बेमेतरा, फास्टरपुर के नामी गिरामी जुआरियों द्वारा बेखौफ जुआं खेलाया जा रहा है।

पुलिस की भूमिका है संदिग्ध

इतने बड़े जुएं के फड़ हो और पुलिस बेखबर रहे ये बात आमजनमानस को हजम नही हो रही है। आसपास के ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधियों अनेको शिकायत कर चुके बावजूद दिनभर और पूरी रात दो शिफ्ट में करोड़ो का जुआं संचालित होने की खबर मिल रही है। लगातार पुलिस को शिकायत के बावजूद यहां के जुआं फड़ में अब और भी जिलो के जुआरियों की भीड़ बढ़ते जा रही है। इसके अलावा बकायदा जुआरियों के लगभग दर्जन भर लोग मोटरसाइकिल के माध्यम से आसपास रेकी करते घूमते रहते है। फड़ के ही पास बाकायदा दारू,मुर्गा पान सिगरेट पूरे इंतजाम जुआरियों द्वारा करवा दिए जाते है।

कोटा,मुंगेली से अनेको बार पकड़ाए हुए है नालदार

बताया जा रहा है मुंगेली जिले के फास्टरपुर और बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के ये जुआरियों के सरदार अपने नापाक मंसूबों को कामयाब करने पुलिस के समक्ष अनेको कोशिश की मगर कामयाब नही हुए जिसके बाद अब ये लोरमी क्षेत्र के चेचानडीह में फड़ संचालित कर रहे हैं जिसमे लोरमी पुलिस की भूमिका संदेह के दायरे में दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *