‘दिल टूट गया है लव का टेंशन है’ कहकर सिरफिरे युवक ने बाइक को कर दिया आग के हवाले,देखें वीडियो

प्रकाश झा की रिपोर्ट

सरगुजा। अंबिकापुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने अपनी बाइक को आग लगा दी।
जब उस युवक से इसको लेकर राहगीरों ने सवाल किया तो पहले तो उसने कहा कि उसे ठंड लग रही है इसलिए उसने बाइक में आग लगाई है। ‘दिल टूट गया है, बीपी लो है, लव का टेंशन है’ कहकर सिरफिरे युवक ने बाइक को कर दिया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक प्यार में धोखा मिलने की बात कहकर अपनी बाइक को आग के हवाले करता दिखाई दे रहा है।

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लगाई आग

इस वायरल वीडियो में एक सिरफिरे युवक ने सड़क के किनारे अपनी बाइक पर आग लगा दी और इसी से अपनी ठंड को दूर करता दिखाई दिया. जब उस युवक से इसको लेकर राहगीरों ने सवाल किया तो पहले तो उसने कहा कि उसे ठंड लग रही है इसलिए उसने बाइक में आग लगाई है।

दिल टूट गया है, प्यार में कुछ भी हो सकता है’

नाम और पता पूछने पर युवक ने बताया कि उसका नाम दिनेश विश्वकर्मा है और वह परसा का रहने वाला है।इसके बाद युवक ने बाइक में आग लगाने की असली वजह बताई. युवक ने कहा, “दिल टूट गया है, बीपी लो है, लव का टेंशन है, प्यार में कुछ भी हो सकता है।” फिर बाइक के पास जाकर हाथ सेंकने लगा. ये वाकया अम्बिकापुर शहर से लगे सरगंवा मझलीपारा मुख्य मार्ग का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *