कांग्रेस स्थापना दिवस : गोष्ठी का आयोजन कल 28 दिसंबर को कांग्रेस भवन में

इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियाँ, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठी

मुंगेली। 28 दिसंबर 2021 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 137 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस मनाते हुए कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियाँ, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर समय- दोपहर 01 बजे कांग्रेस भवन, मुंगेली में रखा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *