एडिशनल एसपी उमेश कश्यप कोरोना पॉजिटिव

बिलासपुर:बिलासपुर एडिशनल एसपी शहर उमेश कश्यप कोरोना पॉजिटिव हो गए है।मिली जानकारी के अनुसार उमेश कश्यप अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में है। पिछले दिनों चुनावी ड्यूटी के बाद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को लगातार सर्दी, खासी और बुखार आ रहा था और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

जिसके बाद उन्होंने अपना आरटीपीसीआर जांच कराया था। मंगलवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी ने वैक्सीन का दोनों डोज़ लगवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *