देश में 800 के पार पहुंचा ओमिक्रोन, दिल्‍ली में 24 घंटे में डबल, मुंबई में भारी उछाल

नई दिल्‍ली:देश में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजस्‍थान में 23, पश्चिम बंगाल में पांच, ओडिशा और यूपी में एक-एक, तमिलनाडु में 11 और आंध्र प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर आठ सौ के पार पहुंच गया है।

कोरोना का यह वैरिएंट अब तक 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच गया है। दिल्ली में सबसे अधिक 238 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है जहां ओमिक्रोन के 167 मामले आए हैं।

दिल्‍ली और मुंबई में में भारी उछाल

वहीं राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 24 घंटे में कोरोना के मामले बढ़कर लगभग डबल हो गए हैं। दिल्‍ली में एक दिन में कोविड-19 923 मामले सामने आए हैं। संक्रमण की दर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में अब तक कुल 25,107 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं मुंबई में एक दिन में कोरोना के 2,510 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक शख्‍स की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *