रायपुर: कालीचरण बाबा पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुट थी।इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि बाबा कालीचरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनको रायपुर लाया जा रहा है।
बीते दिनों धर्म संसद में महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने पर टिकरापारा थाना में कालीचरण के खिलाफ धारा 294, 505 (2) तहत अपराध दर्ज किया गया है, जिसके बाद बाबा की तलाश के लिए टिकरापारा थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम तैयार हुई है। पुलिस की आधा दर्जन से अधिक की टीम रवाना मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे थी।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के बाद से कालीचरण बाबा की तलाश की जा रही थी। और बाबा के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।