काठाकोनी के महिला समूह द्वारा शराबियो के खिलाफ सकरी थाने में लिखाई रिपोर्ट

तखतपुर:ग्राम पंचायत काठाकोनी जूनापारा मोहल्ले के महिला समूह द्वारा तकरीबन पिछले दो साल से गांव में शांति व्यवस्था बनाने को लेकर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है ताकि गांव के अलावा आसपास गांव में भी शांति व्यवस्था बना रहें। इस उद्देश्य को लेकर काठाकोनी के महिखला द्वारा प्रतिदिन शाम को गांव में नशा मुक्ति अभियान की रैली निकाली जाती है। इसी दौरान कल शाम को महिला समूहों की रैली निकली हुई थी तभी गांव के ही जवाहर छात्रे और संजय कौशिक नामक युवकों ने भिलौनी मोड़ के पास महिला समूहों को अश्लील गाली गलौच देने लगा और मारपीट करने लगा बताया जाता है कि दोनों युवक काफी नशे में थे । युवकों की हरकतों को देखकर महिला समूह द्वारा 112 को फोन कर सकरी थाने भेजा गया जहा दोनों के खिलाफ मोहल्ले में आएदिन शराब का सेवन कर उपद्रव करने और गांव में शांति व्यवस्था भंग करने हेतु रिपोर्ट लिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *