बिलासपुर :बिलासपुर निगम की सफाई व्यवस्था पर हर दिन सवाल उठा रही ये सड़क किनारे फेंकी गई गंदगियां है। व्यवस्था से भी ज्यादा निगम अधिकारियों की लापरवाही का बेहद निराशाजनक और इंसानियत को मुंह चिढ़ाता नमूना खुलेआम फेंके गए मृत पशुओं के सडते गलते शव हैं।
बिलासपुर में कई जगह सफाई को लेकर समस्यायें हैं निगम और पार्षद उनके निवारण की बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं। लेकिन समाधान के नाम पर नतीजा सिफर है। सबसे बुरा हाल सिरगिट्टी बाई पास मार्ग है इतना बेहाल है कि देखने वाला भी निगम को दिन-रात कोसता है। सिरगिट्टी क्षेत्र में कुछ ऐसा ही नजारा है लालखदान से सिरगिट्टी जाने वाली बाईपास रोड की है जहाँ पर लगातार कचरे का ऐसा अंबार लगा हुआ है कि आपका वहां से होकर गुजरना किसी युद्ध के मैदान से फतह प्राप्त करने से कुछ कम नहीं।
मृत पशुओं को भी वहीं फेक दिया जाता है जहां से हजारों लोग गुजरते हैं। स्वाभाविक रूप से दुर्गन्ध की स्थिति हर समय वहाँ बनी रहती है । उस रास्ते से जो भी व्यक्ति सफर करता है वह नगर निगम व पंचायत को जरूर कोसता हुआ जाता है।
वहाँ से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस समस्या से त्रस्त हैं।जबकि इलाके में जमा कचरे से वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है और कचरे की बदबू से लोगो का जीना मुहाल हो गया है
नहीं होता कचरे का उठाव
नगर निगम की ओर से कचरा उठाव की व्यवस्था तो की गयी है, लेकिन कचरा उठाने के लिए कोई नहीं आता। वहीं साफ-सफाई नहीं होने की वजह से लोगो मे बीमारियों की संभावना बहुत ज्यादा ही बन जाती है। हमारी टीम जब उस क्षेत्र में गयी तो वहाँ की स्थिति देखकर हैरान हो गयी। बदबू के मारे बाइपास रोड से निकलना भी मुश्किल है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े होने के कारण यहाँ कोई ध्यान ही नही देता।
इस क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों भी चरम पर है विभिन्न प्रकार की घटनाएं इस बाइपास रोड में घटित हो चुकी है। जिसमें कुछ बड़ी घटना भी शामिल है। इस क्षेत्र जानवरों की मृत्यु हो जाने पर फेंक दिया जाता है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान ही नही है। पता नही कब जिमेदारों के कान में जु रेंगते हुए नजर आएंगे ।