पश्चिम बंगाल: कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी राज्य में कोविड के 4,512 नए मामले सामने आए। एक दिन पहले ही 3,451 मामले सामने आए थे। कोविड के मामलों में ऐसी तेजी देखकर अब ममता सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया है।
सोमवार यानी 3 जनवरी से राज्य में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्पा, ब्यूटी पार्लर, जू और एंटरटेनमेंट पार्क पूरी तरह बंद रहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी है। द्विवेदी ने कहा, ‘राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके अलावा सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल तरीकों से होंगी।