मुंबई: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के माममों में लगातार बढ़ जारी है। इसी कड़ी में रविवार को यहां कोरोना के 11,877 नए कोविड मामले सामने आए, वहीं 2,069 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं 9 संक्रमितों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 42,024 है। दूसरी ओर राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 50 मामले सामने आए हैं, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के अब तक कुल 510 मामले सामने आए हैं।
शनिवार को सामने आए थे 9,170 नए मामले
बात करें महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे की तो शनिवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 9,170 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 1,445 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को ओमिक्रॉन के कुल 6 मामले सामने आए थे।
ओमिक्रोन के इन 6 मामलों की जानकारी पुणे के बीजे मेडिकल यूनिवर्सिटी ने रिपोर्ट की थी। पुणे ग्रामीण में 3, पिम्परि-चिंचवड़ मनपा में 02 और पुणे मनपा में 01 ओमिक्रोन का मरीज मिला हैं।