मुंगेली CMHO ऑफिस स्वास्थ्य विभाग को किया शर्मसार, एक साथ 5 अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

टीएल बैठक में फ़ोटो खिंचाने पहुंचने वाले स्वास्थ्य विभाग के बेलगाम अधिकारियों के कागजी घोड़े दौड़ाने की खुली पोल

राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त कुछ स्वास्थ्य महकमे के कच्चे के अधिकारी कर रहे अपनी हठधर्मिता से विभाग को कलंकित

अब ऐसे में भी कार्यवाही नही किए जाने पर स्वास्थ्य महकमे में कभी भी बन सकती है विस्फोटक स्थिति

जिले के स्वास्थ्य विभाग में लंबे अरसे से कच्चे के पदस्थ लोगों पर हो कार्यवाही, छटनी

मुंगेली। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से फैल रहा है। नए साल दूसरे दिन यहां हजार के पार मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि मुंगेली के 5 अधिकारी और कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेली के CMHO ऑफिस में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। सभी की रिपोर्ट आने के बाद सैंपलों को ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं सभी को होम आइसोलेट किया गया।

बता दें कि प्रदेश में सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ मरीज सामने आए है। जिसके बाद आज राज्य सरकार ने आपात बैठक बुलाया ​था। इस बैठक में कोरोना को नियंत्रण में लाने के बारे चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *