महाराष्ट्र की मदर टेरेसा सिंधुताई सपकाल नहीं रहीं

महाराष्ट्र :पद्मश्री सिंधुताई सपकाल का मंगलवार रात पुणे में निधन हो गया। महाराष्ट्र की मदर टेरेसा के नाम से प्रसिद्ध 73 वर्ष की सिंधु ताई सेप्टीसीमिया से पीड़ित थी। और पिछले 10 महीने से उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी हॉस्पिटल में जारी था चल रहा था। मंगलवार की रात 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज बुधवार को पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने ससुराल घर से निकाले जाने के कारण कभी ट्रेनों में भीख तक मांगने को मजबूर रहीं सिंधुताई में समाज सेवा की राह पकड़ी और आगे जाकर अनेक अनाथ बच्चों पीड़ित महिलाओं की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दिया। अनाथ बच्चों को पालने वाली सिंधुताई को 15 सौ बच्चों, डेढ़ सौ से ज्यादा बहुओं और 300 से अधिक दामादों वाली “मां”माना जाता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *