विशाल नारी सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारी में जुटी सर्व यादव समाज की महिलाएं

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी 16 फरवरी को विशाल नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर आज रविवार को बिलासपुर के कुदुदंड यादव भवन में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु , जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव के मार्ग दर्शन में तथा सर्व यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव जिला पंचायत सभापति गरियाबंद एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव के उपस्थिति में बैठक आहूत किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 फरवरी 2022 को विशाल नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा ।

जिसके लिए यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घर घर जाकर दो मुट्ठी चावल और एक मुट्ठी दाल इकठ्ठा करेंगे साथ में प्रत्येक घर से एक पुरानी साड़ी भी लिया जाएगा। पुरानी साड़ी से कार्यक्रम स्थल में पंडाल तैयार किया जाएगा और वही दाल चावल से महाभोग तैयार किया जाएगा जिसका वितरण प्रसाद स्वरूप किया जाएगा । इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष गीता यादव ने छत्तीसगढ़ सर्व समाज की महिलाओं से अपील किया है कि नारी सशक्तिकरण के इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी समाज की महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

बैठक में रमेश यदु , श्रीमती धनमती यादव, रामचंद्र यादव, श्रीमती प्रियंका यादव पार्षद, मंजु यादव संरपच चोरभठठी ,जागेश्वर यादव ,सरपंच सैदा गीता ,शिवचरण यादव , अनिल यादव, कृष्ण कुमार यादव, छोटू यादव, रामेश्वर यादव , जागेश्वर यादव, , ममता यादव, हर्ष लता यादव , दुर्गा यादव, सरिता यादव, भगवती यादव, लक्ष्मी यादव, सरोज यादव , विजयलक्ष्मी यादव, ममता यादव , रमा यादव, आशा यादव, हेमलता यादव, चांदनी यादव, मंजू यादव ,भगवती यादव पुष्पा यादव, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *