मस्तूरी – पशुओ मे होने वाले ब्रुसेलोसिस बिमारी की रोकथाम के लिए आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 30 दिवसीय ब्रुसेलोसिस टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत चार से आठ के माह के उम्र की सभी मादा बछियो का ब्रुसेलोसिस बिमारी के बचाव हेतु टीकाकरण किया जा रहा है । डां. एम.के.यादव जी ने बताया की यह टीकाकरण अभियान पशुपालन एवं पशु चिकित्सकों की निगरानी मे गठित टीमो व्दारा आने वाले एक वर्ष के अंदर तीन चरणो मे चलाया जाएगा अभियान के अंर्तगत मादा बछियो का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग करके भारत सरकार के आन लाइन पोटल ईनाफ पर पंजीकृत किया जा रहा है।
डां. यादव जी ने बताया की ब्रुसेलोसिस जीवाणु जनित खतरनाक लाईलाज पशु जन्य रोग है पशुओ से इंसानो मे फैल सकती है जिससे लम्बे समय तक संक्रमित रहता है उन्होने बताया की ब्रुसेला बिमारी के कारण पशुओ मे गर्भकाल के अंतिम तीन चार महिनो मे गर्भपात हो जाता है संचालक के मुताबित टीकाकरण अभियान मे विभाग व्दारा टीकाकरण टीकाद्रव्य रख रखाव आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु पहले ही हिदायते जारी की जा चुकी है टीकाकरण हेतु टी गठित टीमो की आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए इस अभियान की निगरानी के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को विभिन्न जिले आबंटित करके टीकाकरण अभियान सफल बनाने की जिम्मेदारी सौपी गई है उन्होने पशुपालको आव्हान करते हुए कहा की अभियान को सफल बनाने व पशुओ को ब्रुसेलोसिस जैसी घातक बिमारी से बचाने के लिए विभाग का सहयोग करे ब्रुसेलोसिस रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान लगातार एक माह तक पुरे प्रदेश मे अभियान के रुप चलाया जा रहा है संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं बिलासपुर के निर्देशन मे कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओ व्दारा टीका लगाया जा रहा है इस अभियान मे कृ.ग. केंद्र मस्तूरी प्रभारी डां. एम.के. यादव अरविंद कुमार खुंटे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी , जितेन्द्र कुमार यादव,ओमप्रकाश मिश्रा , व्दारा टीकाकरण किया जा रहा है।
