शोक समाचार: करणी सेना के राज्य प्रमुख आलोक सिंह की मां श्रीमति बेबी सिंह का निधन

मुंगेली। कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष व मालगुजार पुरान निवासी शंकर सिंह परिहार की बड़ी बहू एवम पूर्व जनपद सदस्य राजललन सिंह (मुन्ना) की धर्मपत्नी, व श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार और अविनाश सिंह परिहार(बाबू) की माताजी श्रीमती बेबी सिंह का आज 6 जनवरी गुरुवार को निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम पुरान में किया गया। श्रीमती बेबी सिंह करही के मालगुजार राधावल्लभ सिंह,राधा शरण सिंह,राधा मोहन सिंह की भाभी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *