डरा रही है कोरोना की रफ्तार, 10 दिनों में बढ़े 20 गुना मरीज बढ़े

नई दिल्ली;देश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बता दें कि पिछले 10 दिनों में ही 20 गुना मरीज बढ़ गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले 28 दिसंबर को मात्र छह हजार मामले सामने आए थे। वहीं मुंबई और दिल्ली के बाद अब यूपी में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है।

दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना रफ्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है।

मुंबई में रिकॉर्ड 20,181 संक्रमित,

इधर, मुंबई में ए​क दिन में 20,181 नए संक्रमित केस मिले हैं। 4 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या यहां बढ़कर 79,260 हो गई है। मुंबई में आज 67 हजार लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 20181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यानी आज पॉजिटिविटी रेट 30% दर्ज की गई।

चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 17154 (85%) मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिला है। कल ये आंकड़ा 90% था। वहीं मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी रिकॉर्ड 107 मरीज मिले हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *