जावेद हबीब द्वारा महिला के सिर पर थूक कर उसके बाल काटने का वीडियो हुआ वायरल

मुम्बई:सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब एक महिला के सिर पर थूक कर उसके बाल काटने का वीडियो वायरल होने के बाद चौरतफा आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स की आलोचना और राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकार के बाद जावेद हबीब ने अब एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। जावेद हबीब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो माफी मांगते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि वर्कशॉप के दौरान ऐसी चीजें अक्सर लोगों के फन के लिए की जाती हैं। लेकिन अगर किसी को चोट लगी हो तो उसे ईमानदारी से खेद है माफ कर दीजिए।

अपने माफीनामे वाले वीडियो में जावेद हबीब कहते हैं, ‘मेरे सेमिनार के दौरान मेरे द्वारा बोले गए कुछ शब्दों और किए गए कामों ने कुछ लोगों को आहत किया है। मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं … ये पेशेवर वर्कशॉप है, जैसे कि हमारे पेशे के लोग इसमें भाग लेते हैं। जब ये सत्र बहुत लंबे हो जाते हैं, तो हमें उन्हें हास्यप्रद बनाना होता है। मैं क्या कह सकता हूं? यदि आप वास्तव में आहत हुए हैं, तो मैं अपने दिल की गहराइयों से माफी मांगता हूँ। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए। मुझे माफ कीजिए।”

देखे वीडियो

देखे वीडियो में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *