मुंगेली: जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू इन दिनों लगातार क्षेत्र के दौरे पर चल रही है जिससे क्षेत्र वासियों के दुख तकलीफों से रूबरू हो सके और अपने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को दूर करने की हर मुमकिन कोशिश कर सके।
इसी तारतम्य में बीते कल लोरमी विधानसभा के ग्राम घानाघाट का दौरा किया एवं ग्राम में माँ त्रिशूला कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुई । आयोजन को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने पूरे ग्रामवासी और आयोजन समिति को सुंदर और भव्य आयोजन के बहुत बधाई दी।