सिम्स के वायरोलॉजी लैब में कोरोना की हुई एंट्री

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के वायरोलॉजी लैब में कोरोना की एंट्री से दहशत फैल गया है। यहां के चार स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते RT-PCR जांच प्रभावित हो रही है।

वायरोलॉजी लैब में जिले के साथ ही मुंगेली, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही और बलौदाबाजार जिले के RT-PCR सैंपलों की जांच हो रही है। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्टॉफ पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। इस दौरान पिछले तीन दिन में लैब के चार स्टॉफ भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। लिहाजा, सैंपल की जांच प्रभावित होने लगी है।

तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं 25 स्टॉफ

यहां लैब में करीब 25 स्टॉफ हैं, जो तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां स्टॉफ की कमी है और कार्यरत टेक्नीशियन पर काम का दबाव बढ़ गया है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही सैंपल लगातार पेंडिंग हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *