बिलासपुर के निशा यादव ने केदार कांठा की फतह ,चोटी पर फहराया तिरंगा

बिलासपुर: एक कहावत है ना कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती यही कहावत आज यहाँ पर चरितार्थ हो रही है। दरअसल 12500 फीट ऊंची चोटी केदार कांठा ट्रैक में -16 डिग्री सेल्सियस पर बिलासपुर शहर के निशा यादव ने 280 फीट लंबा तिरंगा लहराकर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का का मान बढ़ाया है।बिलासपुर शहर के चिंगराजपारा निवासी निशा यादव ने इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वाधान में उत्तराखंड के देहरादून जिले से 200 किलोमीटर दूर संकरी में केदारकांथा विंटर ट्रेक 6 दिवसीय शिविर का आयोजन में शामिल हुई।

जिसमें छत्तीसगढ़ के 10 समेत 8 राज्यों उड़ीसा महाराष्ट्र राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश हरियाणा दिल्ली के प्रतिभागी शामिल थे।इस ग्रुप का नेतृत्व पर्वतारोही रोहित झा के द्वारा किया गया था। वही बिलासपुर की निशा यादव ने बताया की 3 जनवरी की रात 2:00 बजे मैंने सारे ग्रुप के साथ चढ़ाई शुरू की और सुबह 6:00 बजे बर्फीली चोटी पर तिरंगा लहरा कर फतह हासिल किया।

चढ़ाई करते समय बेहद परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।साथ ही रात के अंधेरों में टॉर्च के रोशनी में चढ़ाई करना बहुत मुश्किल हो रहा था।चारों तरफ बर्फ के वजह से जूतों में फिसलन हुई।ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था ठंड के वजह से हाथ पैर सुन्न हो गए थे
फिर भी मैंने और हमारे सारे ग्रुप ने हिम्मत नहीं हारी। हमने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। निशा ने बताया की यह क्षण हमारे लिए गौरव भरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *