रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छग पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों की आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भिजवाने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे।