हिंदू एकता संगठन द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन-वीडियो

बिलासपुर: आजकल रोज सुनने को आ रहा है कि हॉस्पिटल में रक्त की कमी होती जा रही है जिस तरीके से कोरोना महामारी लगातार बढ़ता जा है। और रक्तदाता मिल नहीं पा रहे हैं।


जिस से बिलासपुर की स्थिति दयनीय होती जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए हिंदू एकता संगठन की युवाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है आपको हम बताते चलें कि यह संगठन लगातार सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रसर रहा है चाहे वह मंदिरों का जीर्णोद्धार हो चाहे वह गौ सेवा हो चाहे किसी की मदद करना हो हर कार्य में तत्पर है इस संगठन के सभी सदस्य।


एक कहावत है ना रक्तदान महादान एक व्यक्ति रक्तदान से कई व्यक्तियों के जीवन बचाया जा सकता है इसी कड़ी में आज हिंदू एकता संगठन बिलासपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बिलासा ब्लड सेंटर में किया गया।जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन के सदस्यों द्वारा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर ये प्रण लिया कि कोरोना महामारी में रक्त की कमी नही होने देंगे।रक्तदान में 25 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।


जैसा कि ज्ञात है कि शहर में हिंदू एकता संगठन सामाजिक एवम धार्मिक कार्य लगातार करते आया है।आगामी दीनो में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण किया जाएगा।


संगठन के आज के कार्य मे श्री युवराज तोडेकर,नरेश शर्मा,अमित खंडेलवाल, डॉक्टर अमितपाल जुनेजा,दिपेश अवश्थि ,कृष्णा पांडेय, वैभव मिश्रा,पीयूष गौराहा,बिनोय रॉय,ओमकार कश्यप,ओ,पी साहू,सौम्य शुक्ला,राजेश खैरवार, किशन ठाकुर,चंद्रशेकर सिंह,आकाश सरकार,आकाश मिश्रा,प्रयाग वर्मा,सागर गुप्ता,राजा केसरवानी,अमर यादव,दुर्गेश चौहान,बालाजी शर्मा,हिंमांशु दांडेकर,अभिषेक गुप्ता,कुंदन सिंह,ब्रजेश सिंह,नवीन यादव,संदीप यादव,दीपक साहू,अनिल पटेल,संजू कौशिक,आनंद दुबे,मनीष आनन्दानी,संतोष यादव,दिपेश शर्मा एवं अजय कुलपहाडी उपस्थित थे।


सीपत तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी का दिल से आभार जिन्होंने रक्तदान शिविर में आकर संगठन के लोगो को हौसला बढ़ाया।
आज का रक्तदान शिविर श्री कृष्णा पांडेय जी के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *