युद्धवीर जैसे रुआब में आई संयोगिता, कहा -काँग्रेस नेताओं के सह पर हो रहा है ये काम

जशपुर:भाजपा के बाहुली नेता स्व युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नि सन्ययोगिता सिंह जूदेव ने चंद्रपुर क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है ।

उन्होंने चंद्रपुर क्षेत्र के किसी भी कांग्रेसी नेता का नाम लिए बगैर एसपी को पत्र के माध्यम से बताया है कि जब तक उनके स्व पति युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर क्षेत्र के विधायक रहे किसी भी उद्योग ने ग्रामीणों के साथ मनमानी करने की हिम्मत नही की लेकिन क्षेत्र के कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के सह पर क्षेत्र में स्थापित उद्योगों ने चंद्रपुर क्षेत्र के आमलोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।

पूलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा को लिखे गए पत्र में उन्होंने क्षेत्र के कुछ गावो का उल्लेख करते हुए लिखा है कि इन गांवों में उद्योगों के द्वारा बिना ग्राम पंचायतों की अनुमति या सहमति के राखड़ डंप किये जा रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में खाफी आक्रोश है और ग्रामीण जनांदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अगर समय रहते ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह स्वयं जनांदोलन की अगुवाई करेंगी।

आपको बता दें कि अपने पति स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के देहांत के बाद पहली बार फार्म में आती हुई दिख रही हैं । कुछ दिन पहले उन्होंने चंद्रपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने रायपुर स्थित जशपुर हाउस आमंत्रित किया था और कार्यकर्ताओं से आगे की रणनीत के लिए राय मांगी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *