बिलासपुर: प्रदेश में कुछ दिनों पहले ओमीक्रॉन से संक्रमित एक मरीज की बात सामने आई थी। जो व्यक्ति ओमीक्रॉन की चपटे में आया था वो बिलासपुर जिले का रहने वाला है । मगर अब ओमिक्रोन को लेकर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है । बताया जा रहा है की जिस व्यक्ति में ओमीक्रॉन के लक्षण सामने आये थे वो अब पूरी तरह स्वस्थ है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ओमिक्रोन मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है । जो व्यक्ति इसकी चपेट में आय था उसकी उम्र 52 वर्षी बताई जा रही है । मिली जानकरी के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई थी।
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया था। इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वरमें सैंपल की जांच की गई, जिसमें उसके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।