कुली से IAS ऑफिसर बना केरल का ये शख्स, रेलवे स्टेशन के Free WiFi से की UPSC की तैयारी, पढ़ें संघर्ष की पूरी कहानी

नई दिल्ली:दुनिया में कुछ ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए संसाधनों की कमी को आड़े नहीं देते। ऐसे लोग अपनी जिंदगी भी देर ही सही पर सफल भी जरूर होते है। ऐसे ही एक शख्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहा है जिसने रेलवे स्टेशन में कुली का काम करते हुए UPSC की परीक्षा पास की है। केरल के रहने वाले श्रीनाथ ने कुली का काम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए की तैयारी

श्रीनाथ ने परीक्षा की तैयारी रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए किया है। पहले केरल पब्लिक सर्विस कमीशन और फिर UPSC की परीक्षा पास करने वाले श्रीनाथ केरल के मुन्नार के मूल निवासी हैं। श्रीनाथ काफी गरीब परिवार से आते है। अपना परिवार चलाने के लिए श्रीनाथ ने रेलवे स्टेशन पर कुली का काम किया।

साल 2018 में श्रीनाथ ने फैसला किया की वह अपनी आर्थिक तंगी को खत्म करेंगे और अपनी बेटी का भविष्य बनाएंगे।इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया लेकिन पैसों की कमी के कारण वह कोचिंग सेंटर की फीस नहीं दे पाए। श्रीनाथ ने मन में ठान लिया था कि वह बिना कोचिंग सेंटर की ममद लिए इस परीक्षा को पास करेंगे और उन्होंने KPSC की तैयारी करनी शुरू कर दी।

तैयारी के लिए रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई से मिली मदद

श्रीनाथ पढ़ाई के लिए रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई की मदद से अपने स्मार्टफोन पर पढ़ाई शुरू कर दी। फ्री वाई फाई श्रीनाथ के लिए एक वरदान साबित हुआ। कुली का काम करने के साथ ही वह ऑनलाइन लेक्चर भी लेना शुरू कर देते। मेहनत और लगन से श्रीनाथ ने KPSC में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद उन्हें भरोसा हुआ कि वह upsc की परीक्षा भी पास कर सकते हैं।

पहले 3 प्रयास के बाद UPSC में मिली सफलता

रेलवे स्टेशन में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ कुली का काम भी किया। हालांकि, बिना कोचिंग के यह आसान नहीं थी लेकिन, 3 प्रयास के बाद श्रीनाथ ने upsc का भी एग्जाम पास कर लिया।

श्रीनाथ ने आईएएस बन कर उन लाखों छात्रों के लिए एक मिसाल कायम की है जो सोचते है कि गरीबी के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सबकुछ मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *