राजधानी रायपुर में मिला नए वेरिएंट ओमिक्रोन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोनी वजह से प्रदेश में दहशत है।राजधानी रायपुर में 4 ओमिक्रोन मरीजों की पुष्टि हुई है।उनमें से दो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे थे, वहीं दो लोग यहीं के हैं, जो इसकी चपेट में आए हैं।इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओमिक्रोन बिना विदेश यात्रा के बगैर भी अपनी चपेट में ले रहा है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ के महामारी नियंत्रण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों के नमूने हमने जीनोम अनुक्रमण के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा भेजे थे, उनमें से 4 की रिपोर्ट आई है। वे ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं. सभी रायपुर के रहने वाले हैं।इनमें से दो की ट्रेवल हिस्ट्री है. वे यूएई-दुबई से लौटे थे।यहां जांच की गई तो वे पॉजिटिव पाए गए।उसके बाद उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे।

डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से 3 हजार 842 मरीजों के सैंपल भुवेनेश्वर भेजे गए थे, जिसमें से अब तक 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इनमें से 1981 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 352 रिपोर्ट आना बाकी है। ओमिक्रोन मरीजों में भी दो अलग-अलग वेरिएंट पाए गए हैं। जबकि 135 लोग डेल्टा वेरिएंट के पाए गए हैं। डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि अब तक चारों लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *