बाइक चोरी करने वाले दो अपराधियों में से एक गिरफ्तार एक की तलाश जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही :थाना गौरेला के अपराध क्रमांक 18/ 22 धारा 379 भा द वि के प्रकरण में प्रार्थी शिव प्रकाश विश्वकर्मा द्वारा दिनांक 14.1.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 12.7.20 को उसके घर के अंदर से खड़ी हुई बाइक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 10 एसी 8691 को रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कोविड-19 फैलने के कारण रिपोर्ट नहीं कराया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इनसेट में आरोपी

विवेचना के दौरान साइबर सेल की टीम एवं गौरेला थाना की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदेही राजू टेकाम पिता पिता कपूरचंद उम्र 28 वर्ष निवासी खोडरी थाना के पास से उक्त चोरी गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स कीमती करीब 20000 को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण में एक अन्य आरोपी संजय नैटी उर्फ पिंटू निवासी पटेरा टोला का फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *