22 जनवरी तक चुनाव वाले राज्यों में रैलियों और रोड शो पर रोक

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है। मतदाताओं को लुभाने के चुनावी प्रलोभनों के नए तरीकों को भी जानें पर्यवेक्षक चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों में नियुक्त होने वाले पर्यवेक्षकों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में उन्हें जरूरी निर्देश दिए। खासतौर पर चुनाव खर्च के पर्यवेक्षकों से मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि वे मतदाताओं को लुभाने के नए-नए तरीकों का पता करके निगरानी करें। इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में तैनात किया जाना है, जहां पर 10 फरवरी से विधानसभा के चुनाव होने हैं। बैठक में आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे ने भी पर्यवेक्षकों को चुनावों में जिम्मेदारियों के बारे में बताया। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी समझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *