नाबालिग ने महिला से किया दुष्कर्म:मिलने के बहाने बुलाया,72 घण्टे तक बांधकर कमरे में रखा बंद

बिलासपुर: नाबालिक किस हद तक अपराध में शामिल होते हैं यह आज की खबर पढ़कर आपको अंदाजा लग रहा होगा छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में तलाकशुदा महिला को नाबालिग छात्र ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह महिला को 72 घंटे तक कमरे में बंद करके रखा। महिला ने किसी तरह मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, तब परिजन पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए और महिला को मुक्त कराया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार निरतू में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर डीसीए का छात्र है। कोनी क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला से सालभर पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। इस दौरान दोनों मोबाइल से बात करते थे। छात्र ने महिला से दोस्ती कर लिया। फिर उनके बीच प्यार हो गया था। बीते सोमवार को किशोर ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इस पर महिला उससे मिलने गई थी। किशोर उसे बाइक से अपने रूम लेकर आ गया था। इस दौरान उसने महिला से ऐसी बातें की, जिसे सुनकर महिला को बुरा लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला वापस घर छोड़ने की बात कहने लगी। मगर किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और करीब 72 घंटे तक बंधक बनाकर रखे रहा।

कोनी TI सुनील तिर्की ने बताया कि महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद किशोर ने उसे बंधक बना लिया। रात भर नाबालिग उसे कमरे में रखे रहा और लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। मंगलवार को किशोर उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया। तभी मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए

बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी है। तखतपुर क्षेत्र में उसका ससुराल है। पति से विवाद के बाद महिला उसे छोड़कर मायके आ गई। इस दौरान महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया है। इसके चलते महिला अपने माता-पिता के साथ मायके में रहती है। इसी दौरान उससे किशोर की दोस्ती हो गई थी।

किशोर को गिरफ्तार कर भेजा गया संप्रेक्षण गृह

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को आरोपी किशोर के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा 342 , 506 , 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *