ब्रेकिंग :दिवंगत CDS बिपिन रावत के भाई विजय रावत ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली: दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) बीजेपी में शामिल हो गए हैं।कर्नल विजय रावत दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।यूपी चुनाव में अखिलेश यादव को आज बीजेपी में बड़ा झटका दिया है। अखिलेश के छोटे भाई की पत्नी और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं। अब बीजेपी अखिलेश पर तंज कस रही है कि अखिलेश अपना परिवार नहीं संभाल पाए, यूपी क्या संभालेंगे।

उधर अखिलेश का कहना कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। अपर्णा यादव भले ही मुलायम सिंह यादव के घर की छोटी बहू रहीं लेकिन हमेशा से पार्टी लाइन से उनकी अलग सोच रही। वो समय-समय पर खुलकर ऐसे मसलों पर पार्टी लाइन से अलग अपनी राय जाहिर करती रहीं। इस वजह से अरसे से अटकलें जारी थीं कि क्या वो बीजेपी में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *