दिल्ली:सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण (मरणोपरांत), कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण दिया जाएगा।
कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण दिया जाएगा।
ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।







