गौठान मेला में सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूह और गौठान समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तूरी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकाशखण्ड स्तरीय गौठान मेला का आयोजन वेदपरसदा मस्तूरी में किया गया। इस अवसर पर गौठान निर्मित उत्पाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट, सब्जी उत्पादन, मुर्गी/बकरी पालन का प्रदर्शनी, पशु चिकित्सा शिविर, कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूह और गौठान समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक कृष्णमूर्ति बांधी , जनपद उपाध्यक्ष श्री नितेश सिंह ठाकुर , सभापति दामोदर कांत , सरपंच, सचिव, महिला स्व सहायता समूह, गौठान समिति के अध्यक्ष/ सदस्य सहित पंचायत, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *