बिलासपुर:शांता फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा कोविड19 प्रोटोकॉल नियम पालन करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर स्कूल बंधवापारा (सरकंडा) में ध्वजारोहण किया गया एवं 26 जनवरी के शुभ अवसर पर संविधान के नियमों का उल्लेख करते हुए दिए गए मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया साथ ही साथ बालिकाओं के ऊपर हो रहे शोषण को दूर करने के उद्देश्य से गुडटच, बैड टच के बारे में अवगत कराया गया। शांता फाउंडेशन बिलासपुर अपने सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक सबको अवगत कराया साथ ही साथ गौ सेवा को लेकर भावपूर्वक सभी को सेवा करने को जागरूक किया।
शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी नीरज गेमनानी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत में ‘पूर्ण स्वराज’ के लिए हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े और हम देश को आगे लेकर जा सकें। शांता फाउंडेशन बिलासपुर मानव सेवा एवं गौ सेवा के लिए प्रतिबद्ध है जिस प्रकार से शांता फाउंडेशन के द्वारा 365 दिन 100 गुड़ रोटी गौ माता को खिलाने के लिए कार्यक्रम चालू किए हैं कृपया इसी क्रम में आप सभी कम से कम अपने घर के आस-पास के गौ माताओं को किसी न किसी रूप में जरूर सेवा करें।
शांता फाउंडेशन की सदस्य सुश्री नेहा तिवारी का कहना है कि समाज में उठकर महिलाएं जब तक एकजुट होकर दहेज प्रथा, घरेलू हिसा, महिला उत्पीड़न एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार नहीं करेगी तब तक हम महिलाएं किसी भी परिस्थिति में सशक्त नहीं हो सकते हैं। महिलाएं घर में काम करती हैं इस दौरान वे खुद की स्वच्छता का ध्यान नहीं रखती है। घर में रहने के बावजूद महिलाओं को स्वच्छता और शिक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड के बारे में चर्चा के साथ साथ बच्चों के बीच महापुरुषों के जीवनी संबंधित किताब,कॉपी,पेंसिल,चॉकलेट और बिस्कुट वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अधिवक्ता जय प्रकाश तिवारी ने महिलाओं को कानूनी ज्ञान दी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड पार्षद श्याम साहू,शिक्षिका निशा अवस्थी, सीमा तिवारी,रचना नगवंशी,रामेश्वर साहू,रुपाली पाण्डेय,दानेश राजपूत, प्राची ठाकुर,प्रकाश झा,प्रिया गुप्ता,सिम्मी टंडन,प्रशांत रॉव उपस्थित रहे।