परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद क्या कहा रेल मंत्री ने देखे वीडियो

दिल्ली:रेलवे परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना से शुरू हुआ ये विरोध प्रदर्शन अब सुर्खियों में आ गया है। यूपी के प्रयागराज में भी अभ्यर्थी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर कई जगह लाठीचार्ज भी किया।

छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप लिया और आज बुधवार यानी (26 जनवरी) को बिहार में गया रेलवे जक्शन के आउटर सिग्नल पर खड़ी एमटी ट्रेन के कोच में आग लगा दी। इस मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना बयान जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *