तोरवा थानां क्षेत्रान्तर्गत हुए राजश्री गुटखा लूट के मामलें में मिली सफलता

बिलासपुर: फैक्ट्री से गुटखा लेकर कोरबा जा रहे ट्रक को लूटने वाले 7 लूटेरों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने बीते दिन फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर धूमा चौक के पास गुटखा लूटने की घटना को अंजाम दिया था।

बता दें कि बीते दिनों अज्ञात आरोपियों ने गुटखा से भरे ट्रक को लूटा था, जिसके बाद पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी थी। पुलिस ने गुटखा से भरे ट्रक को लूटने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों से लूटे गए गुटखा और पान मसाला भी जब्त कर लिया है. आरोपियों में 3 आरोपी सरकंडा क्षेत्र के हैं और 4 तारबाहर क्षेत्र के हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए केयूवी कार में नीली बत्ती लगाकर सायरन बजाते हुए ट्रक को रुकवाया था और ड्राइवर विजय को ट्रक से उतरवाकर ट्रक लूट कर फरार हो थे.ल। आरोपी अपने साथ लूट का माल ले जाने के लिए दूसरी ट्रक लेकर आ आए थे और गुटका भरकर फरार हो गए थे। सभी आरोपी खरसिया में छिपे थे, जिन्हें तोरवा पुलिस पकड़ने में सफल रही. आरोपियों के पास से गुटखा के साथ कार और ट्रक को भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *