बिलासपुर :बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में बीते कुछ दिनों से सूचना के अधिकार को लेकर एक के बाद एक पत्राचार किया जा रहा है, आरटीआई के एक आवेदन में विभाग द्वारा सम्बंधित सेक्शन को बार बार पत्राचार किया गया, आपको बता दे कि एक आवेदक ने वर्तमान में बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में ppmc के पद पर पदस्थ अभ्यर्थी का नियुक्ति से सम्बंधित समस्त विभिन्न दस्तावेजो की मांग की जिसमें सम्बंधित सेक्शन – जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी को एक नही दो दो बार पत्र जारी किया गया, व इसकी कॉपी आवेदक को प्रदान की गई व ततपश्चात प्रतिउत्तर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी द्वारा में यह लेख किया गया है कि
संबंधित विषयान्तर्गत लेख है कि संदर्भित पत्र के माध्यम से चाही गई जानकारी पूर्व नोडल अधिकारी की राज्य स्तरीय जांच लंबित होने के कारण वर्तमान में जानकारी नहीं दी जा सकती हैं।






यहां पर देखने वाली बात यह है कि इस प्रकार की प्रतिउत्तर में जवाब लिखने पर विभाग क्या साबित करना चाहता है जबकि नियुक्ति से सम्बंधित समस्त दस्तावेज की जानकारी कार्यालय में संग्रहित रहती है, इसमे पूर्व नोडल अधिकारी का सवाल तो उत्पन्न ही नहीं होता इस प्रकार का जवाब न देना और टालमटोल करना फर्जीवाड़े व घोटाला होने की संभावना को दर्शाता है।