बच्ची के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा पढ़िये पूरी ख़बर

बिलासपुर: नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है नाबालिग बच्चो को अपहरण कर शादी के लिए बिक्री करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिग लड़की को इसकी भाभी ज्योति गुप्ता द्वारा बहला-फुसलाकर कही ले गयी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी पारुल माथुर के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर नाबालिग बालिका को अजमेर राजस्थान से बरामद किया, आरोपियों के कब्जे से 65000 रुपये नगदी एवं 06 नग मोबाईल जप्त हुआ।

आरोपियों के नाम –

(1) ज्योति गुप्ता उर्फ पायल पति रानु गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, सा.जुना बिलासपुर, नागोराव स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

(2) रुकसार खान पिता सहादत खान, उम्र 24 वर्ष, सा.गुजर बाड़ी, न्यू बस स्टैण्ड के पास, थाना गणेशपेठ, नागपुर शहर, महाराष्ट

(3) आकाश सिरवाते पिता ईश्वर सिरवाते, उम्र 30 वर्ष, सा.गुजर बाड़ी, न्यू बस स्टैण्ड के पास, थाना गणेशपेठ, नागपुर शहर, महाराष्ट्र > 2

(4) नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित पिता विद्याधर शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी-ग्राम छिर, थाना नरेना, राजस्थान

2 (5) नीरज चापले पिता प्रकाश चापले, उम्र 30 वर्ष, सा.गुजर बाड़ी, न्यू बस स्टैण्ड के पास, थाना गणेशपेठ, नागपुर शहर, महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *