रपटा चौक पर सोनार से ज्वेलरी से भरे बैग की लूट,दो अज्ञात बाइक सवारो ने दिया घटना को अंजाम, तलाश जारी- वीडियो

बिलासपुर – रपटा चौक पर अज्ञात बाइक सवारों ने एक सोनार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पहले से स्कूटी सवार बुजुर्ग रेकी कर रहे थे। जैसे ही मौका मिला आरोपियों ने बुजुर्ग से बैग छीना और बाइक पर सवार होकर हटरी चौक की ओर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पाकर अलर्ट हुई पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के चारो तरफ आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही देर पहले रपटा चौक पर अज्ञात दो युवकों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। चिंगराजपारा की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार एक विक्की सोनी पेशे से सोनार से अज्ञात बाइक सवारों ने ज्वेलरी से भरे बैग को लूटा और फर्राटे से भाग निकले।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विक्की के पीछे पीछे आ रहे थे जैसे ही रपटा चौक के पास एक कार गुजरी विक्की कुछ देर के लिए वहां ठहर गया। बस इसी का फायदा उठाकर एक युवक बाइक से उतरा और सोनार के पास से रखा बैग लेकर बाइक में बाइक फरार हो गया फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पीड़ित से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *