सुपारी किलर राहुल सोनी अपने दो साथियो के साथ गिरफ्तार

कोरिया:विवरण इस प्रकार है कि थाना मनेन्द्रगढ में मुखबीर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक बिना नम्बर के मोटर सायकल पर नागपुर से होतु हुये मनेन्द्रगढ़ की तरफ आ रहे हैं साथ में अवैघ हथियार रखे हैं उपरोक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में तीन पार्टियां तैयार की गई जिन्होने आरोपियो को चिन्हांकन घेराबंदी व धरपकड़ की कार्यवाही की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की मांनीटरिंग में की गई वे लगातार टीमो के संम्पर्क में थे जैसे ही हथियार बंद आरोपी मनेन्द्रगढ़ शहर में दाखिल हुये उन्हे योजनाबद्व तरीके से पी0डब्ल्यू0 डी0 तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

मौके पर ही आरोपियो के पास से दो नग कट्टा व जिन्दा राउण्ड, चाकू बरामद कर उन्हे थाना तलब किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियो ने अपना क्रमशः 1.राहुल सोनी पिता गोकूल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 जैतहरी थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म0प्र0) 2. अरूण राठौर पिता नत्थूलाल राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी भगतबांध थाना कोतवाली जिला अनुपपुर (म0प्र0) 3. रोहित बसोर पिता सुदामा बसोर उम्र 20 वर्ष निवासी जमूना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर (म0प्र0) बताया । आरोपी राहुल सोनी पूछताछ दौरान बताया कि पूर्व में नागपुर के लक्की मिश्रा के साथ उसका विवाद था तथा मै काफी दिनो से उसकी हत्या करने की फिराक मे था कल उसने अपने साथी अरूण राठौर एवं रोहित बसोर के साथ मिलकर नागपुर निवासी लक्की मिश्रा की हत्या करने की योजना बनाई तथा अपनी पल्सर मोटर सायकल से तीनो नागपुर गये योजनानुसार लक्की मिश्रा के घर के पास काफी देर इंतजार किये व वहां उपस्थित बच्चो के माध्यम से उसको बुलाने का प्रयास किया किन्तु काफी भीड़-भाड़ होने से घटना कारित करना संभव नही हो पाया और किसी और दिन मौका पाकर हत्या करेंगें सोचकर वापस अनुपपुर लौटने लगे । ”आरोपी राहुल सोनी ने बताया कि जिला उमरिया मानपुर में भी सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने का प्रयास सहित लगभग 20 से अधिक मामले उस पर दर्ज है ” वर्तमान में थाना जैतहरी मे भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियो से पूछताछ पश्चात आरोपियो के कृत्य अपराध सदर धारा 25,27 आम्र्स एक्ट 120 बी भा0द0वि0 का होने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

              सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक नईम खान, प्रधान आरक्षक दानिश शेख, पुरूषोत्तम बघेल, आरक्षक इस्ताक खान, प्रमोद यादव, राकेश शर्मा, शंभू यादव, हाफिज कुरैशी, का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *