गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: कोरोना के मामले कम होने के बाद अब एक बार फिर स्कूलों को खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोरोना गाइडलाइन के साथ प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को संचालित किया जा रहा है। इसी बीच अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्कूलों को कल से खोला जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक एक फरवरी यानी कल से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के कक्षाएं संचालित होंगे। वहीं आश्रम और छात्रावासों को खोलने की अनुमति दी गई है। जारी आदेश में यह साफ किया गया है कि सभी संस्थानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।