राहुल के दौरे से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक ,लिए जा सकते है कुछ महत्वपूर्ण फैसले परीक्षाओं पर भी लिया जा सकता है फैसला

रायपुर: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले मंगलवार को होने वाली भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई घोषणाओं का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा बजट पर भी मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी।

कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में कर्मचारियों के लिए फाइव डे वीक, पेंशन में राज्य सरकार का हिस्सा बढ़ाकर 10 से 14 फीसदी करने, अनियमित निर्माणों को नियमित करने समेत विभन्न योजनाओं को हरी झंडी दी जाएगी। इसके अलावा भी कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *