वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट ने एक बार फिर जनता को छलने का काम किया -देवेश मिश्रा

दुर्ग – कांग्रेस प्रवक्ता एवं इटवा विधानसभा क्रमांक 305 उत्तरप्रदेश प्रभारी देवेश मिश्रा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट एक बार फिर आम जनता को चलने का काम किया है प्रस्तुत बजट में जिस प्रकार मोदी सरकार ने पूर्व में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर प्रावधान किए थे और उसमें किसी भी प्रकार का कोई कार्य धरातल पर नहीं हुआ उसे यह परिलक्षित होता है कि वर्तमान में भी इनके द्वारा इस बजट में केवल घोषणा ही की गई है ।

भविष्य में विकास दर बढ़ने की जो बातें की गई है वह भी खोखली साबित होगी क्योंकि इस सरकार द्वारा आज तक कोई भी काम ऐसा नहीं किया गया जो इंफ्रास्ट्रक्चर पानी बिजली सड़क जैसे मूलभूत आवश्यकता ओं को पूरी करें और क्षेत्र विशेष के विशेष के विकास में कारगर साबित हो जब तक इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के क्षेत्र में भरपूर प्रयास नहीं होगा तब तक किसी भी क्षेत्र में उद्योग धंधे व्यापार कृषि रोजगार विकसित नहीं हो सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *