बिलासपुर ;जिला युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज बिलासपुर नगर निगम आयुक्त से भेंट कर मांग पत्र सौंपा ।गौरव दुबे प्रदेश सचिव व भावेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त अजय त्रिपाठी से मिलकर बंद पड़े सिटी बस के संचालन एवं जगमल चौक स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा में सीढ़ी लगाने की मांग की गई।
विदित हो कि कोरोना काल आने के बाद से शहर में सिटी बस का संचालन बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से खड़े-खड़े सभी बसों की स्थिति भी कंडम होते जा रही है।साथ ही साथ प्रतिदिन परिवहन करने वाले हजारों की संख्या में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जहां उन्हें आर्थिक नुकसान है वही बहुत से क्षेत्रों में अन्य वाहन भी नहीं मिल पाते हैं ।सिटी बस के संचालन ना होने की स्थिति में अन्य यात्री वाहनों द्वारा शुल्क में भी वृद्धि कर दी गई है और मनमानी की जा रही है ।इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने जगमाल चौक स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा में साफ-सफाई व माल्यार्पण करने हेतु सीढ़ी लगाने का भी आग्रह किया है ।
जिस तरह शहर के अन्य बहुत से प्रतिमाओं में सीढ़ी लगाए गए हैं वैसे ही उक्त प्रतिमा में भी लगाने से समय-समय पर उसका रखरखाव किया जा सकेगा ।

दोनों प्रमुख मांगों को नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया गया कि बंद पड़े सिटी बस संचालन को पुनः चालू करने के लिए शासन से मांग की जाएगी व शीघ्र चालू कराया जावेगा। साथ ही शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा में जल्द से जल्द सीढ़ी लगाने आदेश दिया ।युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त महोदय द्वारा एक मांग पर तत्काल स्वीकृति देते हुए आवश्यक कार्यवाही की अनुमति दी ।
साथ ही एक मांग पर शासन स्तर पर बात कर निराकरण का आश्वासन दिया जिस पर पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। आज के प्रतिनिधि मंडल में गौरव दुबे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, भार्वेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ,अनिल दुबे महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,तरुण यादव जिला संयोजक सोशल मीडिया ,काशिफ अली उपस्थित थे।