पेगासस” जासूसी मामले पर किया किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

रघु यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर:विदित हो कि पेगासस के माध्यम से देश में बहुत से लोगों की जासूसी के मामले में राहुल गांधी जी ने लगातार निष्पक्ष जांच कर दोषियों को देश के सामने लाने आवाज उठाई है, परंतु मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा इस मामले को दबाया जा रहा है क्योंकि इस मामले में भाजपा से जुड़े बड़े-बड़े लोगों के नाम आने का अंदेशा है ।राहुल गांधी जी द्वारा संसद में लगातार इस मामले में आवाज उठाई जा रहे हैं। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पूरे देश में इस मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में आज पुराना बस स्टैंड चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि निश्चित ही पेगासस मामले के खुलासे होने पर बीजेपी के बहुत से नेताओं का पर्दाफाश हो जाएगा। इसीलिए इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु देश की जनता राजनीति को इस निचले स्तर पर ले जाने वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी ।


आज के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस गौरव दुबे,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री,संजय भास्कर, निखिल सोनी,रंजीत सिंह, अर्पित केसरवानी,विकास सिंह ठाकुर, राहुल बोले,दाद्दु सोनकर,भूपेंद्र साहू,काशिफ अली,तरुण यादव,वीरेंद्र लाहरसन, विक्रांत बर्मन, अंकित अवस्थी,अंकित गोयल,अनुराग सोनकर,एजाज अली,नवाब अली,देवाशीष सिंह,सरताज अली,वैभव शर्मा,साहिल अली,सुमित शुक्ला,सदान खान,प्रवीण साहू,फ़ैयाज़ अहमद,ताने तिवारी,वंश दुबे, संजय यादव,मनीष केंवट, मनीष केंवट, विमल साहू,अहतेश्याम। एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *